अबोहर में केंटर ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर मौत, सामान लेने जा रहा, एक बेटे का पिता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

फाजिल्का जिले में अबोहर में बुर्जमुहार रोड पर बुधवार की दोपहर सीमेंट से भरे एक केंटर ने बाइक सवार प्लंबर को कुचल दिया। इस हादसे में प्लंबर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद केंटर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र सुखदीप सिंह बुर्जमुहार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंटर ड्राइवर और पुल निर्माण में लगे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सामान लेने जा रहा था जितेंद्र सिंह बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शहर से कुछ सामान लेने जा रहा था। लगभग 1 बजे जब वह प्लंबरिंग का सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था, तभी बुर्जमुहार रोड पर बन रहे हाईवे पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट से लदे केंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पांच साल पहले हुई थी शादी मृतक जितेंद्र की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और नर सेवा- नारायण सेवा समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *