अबोहर में गाड़ियों पर तलवार-ईंटों से हमला, शीशे तोड़े:हथियारबंद युवकों का उत्पात, हनुमानगढ़ रोड पर वारदात; लोगों में डर का माहौल

फाजिल्का के अबोहर स्थित हनुमानगढ़ रोड पर देर रात अज्ञात हथियारबंद युवकों ने उत्पात मचाया। रात करीब 2 बजे मुख्य सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों को तलवारों और अन्य हथियारों से तोड़फोड़ की गई। घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। कार मालिक हरजिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे बाइक पर सवार 5-6 युवक तेजधार हथियार और तलवारें लेकर आए। उन्होंने उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। इस हमले से लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, एसएचओ परमिला रानी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तलवारों और ईंटों से हमला हमलावरों ने थोड़ी दूरी पर खड़े एक ‘छोटे हाथी’ वाहन पर भी तलवारों और ईंटों से हमला किया, जिससे उसके शीशे टूट गए। इसी प्रकार, पेट्रोल पंप के पास खड़े एक कैंटर को भी निशाना बनाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। कैंटर के कंडक्टर ने ड्राइवर राहुल को घटना की जानकारी दी। CCTV में कैद हुए हमलावर नकाबपोश हमलावरों की तस्वीरें इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शहर में इस तरह की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग बोले- शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पहली ऐसी वारदात नहीं है, इससे पहले भी शहर के आर्य नगर, राजीव नगर और नई आबादी क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के कारण आम आदमी का रात में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *