अबोहर में घर चलाने के लिए बने नशा तस्कर:सप्लाई करने जा रहे दो युवक काबू, 30 किलो पोस्त बरामद

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में थाना बहाव वाला पुलिस ने कल शाम गश्त के दौरान 2 लोगों को तीस किलो पोस्त सहित काबू कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही बेरोजगार होने के कारण नशा तस्करी को ही इन्होंने अपना रोजगार बना रखा था। जिसके सहारे यह अपने घर का गुजारा करते थे। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को देख लगे भागने जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार गुरमीत सिंह कल शाम पुलिस टीम सहित गांव नारायण पुरा लिंक रोड पर गश्त कर रहे थे, तो रास्ते में दो युवक अपने हाथ में पकडे़ प्लास्टिक गट्टे लेकर आ रहे थे, जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और उक्त कट्टों को फेंककर भागने लगे, पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर कट्टों की तलाशी, तो उसमें से 30 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान विजय व मलकीत निवासी नारायणपुरा के तौर पर हुई है। दो दिन के रिमांड पर लिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकडे़ गए युवकों को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने अपने घर का गुजारा चलाने के लिए पोस्त बेचने का धंधा चलाया और यह लोग राजस्थान से सस्ते दामों में पोस्त लाकर यहां महंगे दामों पर पूड़ियां बनाकर बेचते थे। दोनों ही पिछले काफी समय से पोस्त बेचने का काम कर थे, इनमें से मलकीत पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *