अबोहर में घर में चोरी:नवविवाहित जोड़े के कमरे से 2 लाख के गहने और 50 कैश चुराया, कर्ज चुकाने के लिए रखी थी रकम

फाजिल्का के अबोहर में चोरों ने घर से 2 लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपए की नगदी ले गए। परिवार में कुछ दिन पहले ही एक शादी हुई थी। घटना अबोहर के इंद्रा नगरी की है। घटना रात करीब अढ़ाई बजे की है। महिला बेबी ने बताया कि वह छत पर सो रही थी। उनका बेटा और बहू नीचे कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे जब वह उठी तो सब कुछ ठीक था। अढ़ाई बजे जब उनकी आंख खुली तो घर में लाइट जल रही थी। जांच में पता चला कि कमरे से 50 हजार रुपए की नगदी गायब थी। यह रकम महिला ने कर्ज चुकाने के लिए रखी थी। इसके अलावा करीब 2 लाख रुपए के गहने भी चोरी हो गए। इनमें शादी में मिले गहने भी शामिल थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *