अबोहर में घर से कैश और सोना चोरी:काम पर गया था परिवार, पड़ोसी बोले- दो नशेड़ी युवकों को निकलते देखा

फाजिल्का के अबोहर में इंद्रा नगरी इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने घर से 2 लाख रुपए नकद और एक तोला सोने की चेन ले गए। परिवार काम पर गया हुआ था। वापस आने पर कमरों के ताले टूटे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। अशोक मक्कड़ एक दुकान पर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा राहुल भी शहर में दुकान पर काम करता है। अशोक की पत्नी नीलम तंदूर पर रोटियां बनाने का काम करती हैं। पड़ोसियों ने दी सूचना पड़ोसियों ने राहुल को फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी से नकदी व सोने की चेन गायब थी। मोहल्लेवासियों ने दो नशेड़ी किस्म के युवकों को घर से निकलते देखा। ये युवक इंद्रा नगरी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी स्थानीय पार्षद पुनीत अरोड़ा ने एक संदिग्ध युवक के घर जाकर पूछताछ की। युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा नशेड़ी है और उन्होंने उसे पहले ही घर से निकाल दिया है। पार्षद ने सिटी वन थाने के प्रभारी परमजीत से जल्द कार्रवाई की मांग की है। राहुल की शादी तय है और घर में मरम्मत का काम भी चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *