अबोहर में जहर निगलने से महिला की मौत:तीन साल से मायके में रह रही थी, मानसिक रूप से परेशान, चार बेटियों की मां

फाजिल्का जिले में अबोहर के चंडीगढ़ मोहल्ले में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को सीधे घर ले गए। थाना नंबर दो की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतका वीना की शादी करीब 10 साल पहले पटियाला निवासी सूरज कुमार से हुई थी। उनके चार बेटियां हैं। पति से अनबन का कारण मायके रहती थी पति से अनबन के कारण वह पिछले तीन साल से एक बेटी के साथ मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया। उनका कहना था कि वीना मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *