अबोहर में जेठ ने विवाहिता पर किया हमला:संपत्ति विवाद को लेकर वारदात, मां ने अस्पताल में कराया भर्ती

फाजिल्का जिले के अबोहर के उत्तम विहार की रहने वाली 27 वर्षीय आरती को उसके जेठ और ससुरालियों ने संपत्ति विवाद में घायल कर दिया। आरती की मां आशा देवी ने उसे सहारनपुर से अबोहर लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सिर पर भारी वस्तु से हमला जानकारी के अनुसार आशा देवी ने बताया कि उन्होंने 2014 में अपनी बेटी आरती की शादी सहारनपुर के राहुल वर्मा से की थी। शादी के बाद आरती को दो बेटियां हुई। आरती का अपने जेठ से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जेठ और अन्य ससुरालियों ने आरती के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पड़ोसियों ने मारपीट की सूचना आरती की मां को दी। इसके बाद आशा देवी अपनी बेटी को अबोहर लेकर पहुंची और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस को मामले की सूचना मिल चुकी है। पुलिस जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज करेगी और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *