अबोहर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:इलाज के दौरान तोड़ा दम, शादी समारोह से लौट रहा था, 2 बच्चों का पिता

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है। वह सीतो गुन्नों का रहने वाला था और विवाह समारोहों में नाई का काम करता था। 7 अप्रैल को दोपहर के समय वह बाइक पर सवार होकर वह शादी समारोह से वापस लौट रहा था। सीतो गुन्नों मेन रोड क्रॉस कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम सीतो पुलिस चौकी के एएसआई प्रगट सिंह के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने आनंद कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की सहायता से सीतो अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक आनंद दो बच्चों का पिता था। ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार पुलिस ने मृतक आनंद की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर अमित गांव हुसनसर का रहने वाला है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 281, 324 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *