अबोहर में ट्रैक्टर पलटने से दादी-पोती की मौत:दो घायल, गड्ढे से टकराकर नाले में गिरा; खेत से लौट रहे थे

पंजाब के अबोहर के गांव खुब्बन में सड़क हादसे में दादी-पोती की मौत हो गई। दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए। खेत से घर लौटते समय ट्रैक्टर सेम नाले में पलट गया। घायलों को तुरंत सीतो गुन्नों के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दादी-पोती को मृत घोषित कर दिया। घटना कल देर रात की है। 15 वर्षीय प्रीति अपनी दादी हरपाल कौर (45) से मिलने खेत गई थी। हरपाल कौर खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। देर रात को दोनों और कुछ मजदूर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अचानक एक गड्ढे से टकरा गया। ट्रैक्टर पलटकर सेम नाले में गिर गया। इससे सभी सवार भी नाले में गिर गए। लोगों ने नाले से बाहर निकाला खेत के मालिक सुरेंद्र चुघ और अन्य मजदूरों ने सभी को नाले से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सीतो गुन्नों के अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्रीति और हरपाल कौर को अबोहर रेफर किया गया। अबोहर पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीतो चौकी के एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *