पंजाब के अबोहर में नशा मुक्त अभियान के तहत एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के निर्देश पर पुलिस ने इंद्रा नगरी और कल्याण भूमि रोड पर विशेष सर्च अभियान चलाया। डीएसपी सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और सिटी टू की प्रभारी प्रमिला सिद्धू की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। बुधवार को भी मोहल्ले में गश्त जारी रही। नशा बेचने की मिली थी शिकायत जानकारी के मुताबिक इंद्रा नगरी में पुलिस ने 25 संदिग्ध घरों को चिह्नित किया। इन घरों में नशा बेचने और नशा करने की शिकायतें मिली थी। छापेमारी के दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। साथ ही बिना नंबर और दस्तावेजों वाली 3 बाइक भी जब्त की गईं। तस्करों का सहयोग न करें जनता पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशा तस्करों को किसी भी तरह का सहयोग न करें। अगर किसी को अपने क्षेत्र में नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी कर रही है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। नशा तस्करों की प्रापर्टी की जा रही सीज उन्होंने कहा कि एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ की अगुआई में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनके खिलाफ एफआईआर की गई है, जबकि नशा तस्करों की लगातार प्रापर्टी भी सीज की जा रही है। इसके अलावा जो लोग नशा करते हैं उनका नशा छुड़वाने के लिए उनका इलाज भी करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। दबिश में 30 से 40 पुलिस कर्मी मौजूद इस मौके पर नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह व सिटी नंबर 2 की प्रभारी प्रमिला सिद्धू के अलावा करीब 30 से 40 पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस की अचानक दबिश से लोग घरों के बाहर एकत्रित हो गए।


