अबोहर में दीवार विवाद में दो पक्षों में झगड़ा:तीन लोग घायल, पंचायत से लौटते समय पड़ोसियों का हमला

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव मलूकपुरा में दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दीवार पर अस्थायी छत बना रहे थे पहले पक्ष के गुरविंदर सिंह और यादविंदर सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी उनकी दीवार पर अस्थायी छत बना रहे थे। उन्होंने पहले ही दीवार की खराब स्थिति के बारे में बता दिया था। छत लगाने से दीवार गिर गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। आज सुबह गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत से लौटते समय पड़ोसियों और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने की धक्का-मुक्की दूसरे पक्ष के जीत सिंह का कहना है कि वह दीवार उनकी है, वे अपनी दीवार पर छत लगा रहे थे। तब पड़ोसियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुछ युवकों को अपने साथ ले गई, लेकिन आज सुबह बिना कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया गया। इसी रंजिश में उन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *