फाजिल्का में शटर तोड़कर दुकान में चोरी की गई है। घटना अबोहर में सरकुलर रोड की गली नंबर 10 स्थित एक टेलर की दुकान की है। चोर इन्वर्टर और बैटरा चुरा ले गए। किरन फैशन बुटीक के मालिक हरप्रीत ने बताया कि वे रात 9 बजे दुकान बंद करके गए थे। अगली सुबह साढ़े 9 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के साथ लगी सीढ़ियों वाला शटर टूटा हुआ था। ऊपर के कमरे में रखा इन्वर्टर और बैटरा गायब था। हरप्रीत के अनुसार चोरी रात 12 बजे के बाद हुई है। इस चोरी से उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना सिटी वन पुलिस को दे दी गई है। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल है।


