अबोहर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:​​​​​​​पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, जेब से निकाल कर फेंके लिफाफे, हेरोइन बरामद

अबोहर में थाना सिटी वन पुलिस ने गश्त के दौरान दो ड्रग तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दाना मंडी से किन्नू मंडी की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान शेड के नीचे बैठा एक व्यक्ति और एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। भागते समय दोनों ने अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफे फेंक दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। लिफाफों की जांच की गई तो उनमें से 10-10 ग्राम हेरोइन मिली। कुल 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाबा जीवन सिंह नगर गली नंबर 7 का रहने वाला दर्शन सिंह और गांव सीड फार्म पक्का का लवप्रीत सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *