अबोहर में दो व्यापारियों को चोर समझकर पीटा:कबाड़ खरीदने गए थे गांव, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया

फाजिल्का के अबोहर में आज दो व्यापारियों को लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। घायलों की पहचान मिर्जा और सुनील के रूप में हुई है। घटना आर्य नगर की है। मिर्जा और सुनील ने बताया कि वे कबाड़ खरीदने और जोड़े गांठने का काम करते हैं। वे रोजाना की तरह गांवों में फेरी लगाने गए थे। ढाबा कोकरियां जाने वाली सड़क पर सुनील को प्यास लगी। वह एक खेत में बनी टंकी से पानी पीकर आगे बढ़ गया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक पर दो युवक उनके पीछे आए। उन्होंने बाइक रुकवाकर चोरी का आरोप लगाया। फिर उन्हें वापस खेत पर ले गए। वहां करीब 30-40 लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। घायलों ने बताया कि उन्होंने लोगों को आधार कार्ड दिखाया। एमसी से बात भी करवाई। इसके बाद एससी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *