अबोहर में दो शवों की नहीं हो सकी पहचान:4 दिन पहले मिली थी, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश

अबोहर क्षेत्र में 4 दिन पहले एक महिला सहित मिले दो शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवों को 72 घंटे तक अस्पताल में रखवाया था, लेकिन पहचान न होने के कारण दोनों शव पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में मोर्चरी में पड़े हैं। जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को गांव कलरखेड़ा के निकट नहर से एक युवक का शव मिला था। यह शव लगभग एक दिन पुराना लग रहा था। युवक ने गुलाबी टी-शर्ट, काली पैंट और काले बूट पहन रखे थे, और उसका चेहरा क्लीन शेव था। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था, ताकि पोस्टमार्टम हो सके और परिजनों का पता चल सके। परिजनों का नहीं चल पाया पता पुलिस अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं लगा पाई है। उसी दिन दोपहर बाद गांव बकैनवाला के निकट नहर से निकलते एक खाले से एक महिला का शव भी मिला था। महिला के शव का एक बाजू गायब था और वह अर्धनग्न अवस्था में था। उसके शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ गुप्तांगों पर भी चोट के निशान थे, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र में जंगली सूअर अधिक हैं, शायद उन्होंने ही महिला के शरीर के अंग को खा लिया हो या उस पर हमला किया हो। हालांकि, अभी तक महिला और उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *