अबोहर में नरमे से लदी ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर पलटी:2 ट्रेन हुई लेट, कर्मचारियों ने हटवाया, जाम में फंसी स्कूल वैन

अबोहर के सीतो रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जर्जर रेलवे ट्रैक से गुजर रही नरमे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ट्रॉली मालिक को नुकसान हुआ। ट्रैक पर ट्रॉली पलटने से लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा और दो ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं। अबोहर निवासी परविंदर कुमार ने बताया कि वे सुबह करीब 6 बजे नरमे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अनाज मंडी जा रहे थे। सीतो रोड पर रेलवे ट्रैक पार करते समय सड़क की खराब हालत के कारण ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और ट्रॉली ट्रैक पर ही पलट गई। ट्रैक पर ट्रॉली होने से 2 ट्रेन लेट हुई घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रॉली मालिक के साथ मिलकर एक हाइड्रा मशीन मंगवाई। इसकी मदद से पलटी हुई ट्रॉली को ट्रैक से हटाया गया और मार्ग को यातायात के लिए साफ किया गया। ट्रैक साफ होने में लगे डेढ़ घंटे के कारण दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। इस मार्ग पर कई स्कूल भी हैं, और सुबह का समय होने के कारण स्कूली वैनों को भी जाम का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग की टीम ने ट्रैक कराया साफ रेलवे के गेटमैन गुरु कृपाल ने बताया कि नरमे से लदी ट्रॉली ओवरलोड थी। जर्जर सड़क से गुजरते समय यह बेकाबू होकर पलट गई। रेलवे विभाग की टीम ने ट्रॉली मालिकों के साथ मिलकर ट्रैक को साफ करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *