अबोहर में नशा तस्करों के घरों पर रेड:एसएसपी समेत 100 पुलिसकर्मी पहुंचे, तलाशी से पहले भागे आरोपी, कई मकानों पर मिले ताले

फाजिल्का जिले के अबोहर में पंजाब सरकार की नशा मुक्त राज्य मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पंजपीर नगर में छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएसपी अबोहर, सिटी वन और सिटी टू के प्रभारी तथा सीआईए 2 फाजिल्का के इंचार्ज सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने नशा तस्करों के घरों पर दबिश दी। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 1 मार्च से नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम से उनके नेटवर्क को झटका लगा है। घरों से भागे नशा तस्कर सिटी वन के थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के पोर्टल पर मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान अधिकतर नशा तस्कर घरों से गायब मिले। कुछ घरों में ताले लगे थे। फरार तस्करों के परिजनों को चेतावनी दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो नशा तस्कर और गुंडा तत्व अपनी वारदातों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *