अबोहर में नहर में मिला बुजुर्ग का शव:4 दिन से लापता था, परिजन बोले- शराब पीने के थे आदी

अबोहर में गांव हरिपुरा की पंजाबा नहर से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान फिरोजपुर के गांव मेहर सिंह वाला के रहने वाले जोगिंदर सिंह (65) के रूप में हुई है। जोगिंदर सिंह डाकघर से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके बेटे मनदीप सिंह और जीजा जगरूप सिंह ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। जोगिंदर सिंह 7 मार्च को अचानक घर से लापता हो गए थे। तब से परिवार उनकी तलाश कर रहा था। परिजनों को एक समाचार पत्र में शव मिलने की खबर पढ़कर जोगिंदर सिंह के बारे में पता चला। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के चार बच्चे हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *