अबोहर में नहर से मिला युवक का शव:6 दिन पहले रिश्तेदार से मिलने गया, फिर लापता हुआ था

अबोहर में नहर से मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान श्रीमुक्तसर जिले के गांव भलाईआना निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। तीन दिन पहले शव भागू गांव के पास नहर से मिला था। मृतक के चाचा बलदेव सिंह ने एक भाभी के साथ अवैध संबंधों के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुरविंदर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बहन और दो भाई हैं। बलदेव सिंह के अनुसार, गुरविंदर पिछले रविवार को सेखों गांव में अपनी रिश्तेदार भाभी से मिलने गया था। इसके बाद से वह लापता था। सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना देखकर परिजन अबोहर की मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *