अबोहर में निगम चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज:AAP के फाउंडर मेंबर भाजपा में शामिल; विधायक ने किया स्वागत

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में नगर निगम चुनावों की आधिकारिक घोषणा से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के एक पुराने और युवा नेता ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।भाजपा में शामिल होने वाले नेता मोहित उर्फ मन्नू को अबोहर विधायक संदीप जाखड़ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। दिल्ली में पार्टी के कुछ कार्यों से प्रभावित भाजपा नेतृत्व ने उन्हें संगठन में पूरा मान-सम्मान और सक्रिय भूमिका देने का आश्वासन दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद मोहित उर्फ मन्नू ने बताया कि वे लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और दिल्ली में पार्टी के कुछ कार्यों से प्रभावित होकर राजनीति में सक्रिय हुए थे। हालांकि, समय के साथ वे पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हो गए। उन्होंने स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। चुनाव में भाजपा बनाएगी बहुमत से बोर्ड विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि अबोहर में विकास कार्यों में जाखड़ परिवार की हमेशा निर्णायक भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएगी और शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में न तो अबोहर और न ही पूरे पंजाब में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। सत्ताधारी दल ने केवल सत्ता का सुख भोगा उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान सत्ताधारी दल ने केवल सत्ता का सुख भोगा है, जबकि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में वह असफल रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह के दल-बदल आने वाले समय में अबोहर की राजनीति को और अधिक रोचक बना सकते हैं। इस मौके पर भाजपा के उत्तर मंडल के प्रधान रमेश गांधी, दीपक छापोला, मेयर चंद तनेजा, मंगत राय बठला, प्रेम चुघ, विजय छाबड़ा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *