अबोहर में पंचायती जमीन पर कब्जे पर विवाद:महिला सरपंच घायल, बोलीं- आरोपियों ने गले में रास्सी डालकर किया जान से मारने का प्रयास

अबोहर के सराभा नगर में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इसमें महिला सरपंच घायल हो गईं। उनका आरोप है एक अन्य सरपंच व पूर्व पार्षद ने हमला करवाया व गले में रस्सी डालकर मारने का प्रयास किया। अबोहर पुलिस शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरे पक्ष ने सिटी वन थाने पर महिला सरपंच सहित कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया है। करीब 55 वर्षीय सरपंच जीतो पत्नी महेंद्र सिंह ने अस्पताल में बताया कि सराभा नगर में लंबे समय से पंचायती जमीन खाली पड़ी है। सीडफार्म कच्चा के सरपंच रमनदीप के नेतृत्व में पूर्व पार्षद रवि मक्कड़ और 40-50 लोग ट्रॉलियों में लाठियां लेकर इस जमीन पर कब्जा करने आए थे। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से इसका विरोध किया। इसपर उनके साथ मारपीट की और गले में रस्सी डालकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस देख भागे आरोपी, मौके पर कराई वीडियोग्राफी 112 हेल्पलाइन पर सूचना के बाद पुलिसकर्मी पहुंच तो पुलिस को देखकर हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी की और ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। महिला सरपंच जीतो का आरोप है कि अबोहर पुलिस उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। दूसरे पक्ष ने महिला सरपंच सहित 15 पर केस दर्ज कराया उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। कहा है कि यदि उन पर कोई हमला होता है, तो सरपंच रमनदीप और उनके साथी जिम्मेदार होंगे। इस बीच, सिटी वन पुलिस ने सरपंच रमनदीप के बयानों के आधार पर सरपंच जीतो बाई सहित करीब 11 ज्ञात और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *