अबोहर में पूर्व पार्षद के दो गैरेज सील:कमर्शियल रूप में उपयोग करने का आरोप; भाजपा नेता बोले- पुरानी रंजिश का नतीजा

फाजिल्का के अबोहर में नगर निगम ने सोमवार को भाजपा की पूर्व पार्षद सुवर्षा नारंग के दो गैरेज को सील कर दिए। निगम के अधिकारी गुरप्रताप सिंह के अनुसार, गली नंबर-16 स्थित इन गैरेज का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था, जबकि इन्हें रिहायशी दर्शाया गया था। इस संबंध में पहले भी नोटिस जारी किया गया था। मामले में भाजपा नेता डॉ. ऋषि नारंग ने निगम की कार्रवाई को गैरकानूनी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एक पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ समय पहले उन्होंने एक एकेडमी के अवैध गेट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे बंद करवाया गया था। इसी कारण उस व्यक्ति ने बदले की भावना से झूठी शिकायत की है। दूसरी तरफ, ईशांत कटारियां ने कहा कि इस स्थान पर पहले फैक्ट्री चल रही थी और घर के अंदर लगे शटर यह साबित करते हैं कि यहां कमर्शियल गतिविधियां होती हैं। वहीं डॉ. नारंग ने कहा है कि वे नगर निगम कमिश्नर से मिलकर इस मामले में न्याय की मांग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *