अबोहर में बस और ट्राले के बीच फंसी कार:दूर तक घसीटता ले गया ड्राइवर, बाल-बाल बचा परिवार, लगा जाम

फाजिल्का जिले के अबोहर-मलोट रोड पर एक परिवार बड़े हादसे से बच गया। सीड फॉर्म टी प्वाइंट के पास एक कार बस और ट्राले के बीच फंस गई। ट्राला ड्राइवर कार को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर लगे जाम को खुलवाया। ट्राला छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार जानकारी के अनुसार मलोट के रमेश कुमार अपने परिवार के साथ अबोहर की तरफ जा रहे थे। सीड फॉर्म टी प्वाइंट के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी बस और ट्राले के बीच फंस गई। ट्राला ड्राइवर कार को घसीटता हुआ आगे निकल गया। इसके बाद वह ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। अबोहर-मलोट रोड पर लगा जाम हादसे में कार में सवार पांच लोगों की जान बच गई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार और ट्राले को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *