अबोहर में बारिश में गिरी घर की छत:बाहर गया था परिवार, धान की फसलों को फायदा; 50 वार्डों में जलभराव

फाजिल्का जिले के अबोहर में सोमवार सुबह 9 बजे एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर के सभी 50 वार्डों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। बारिश से पहले सभी स्कूली बच्चे अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे। इससे बच्चों और स्कूल वाहन चालकों को परेशानी नहीं हुई। आनंद नगरी में एक परिवार के मकान की छत गिर गई। सौभाग्य से घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। बारिश के बाद शहर जलमग्न शनिवार की देर शाम को भी एक घंटे तक बारिश हुई थी। उस बारिश का पानी अभी पूरी तरह निकला भी नहीं था कि सोमवार को फिर बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। किसानों को इस बारिश से फायदा होगा। नरमे और धान की फसलों को लाभ मिलेगा। अब किसानों को नहरी पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। धान उत्पादक किसानों को कई दिनों तक ट्यूबवेल नहीं चलाना पड़ेगा। सड़कों पर बह रहा गंदा पानी वहीं फाजिल्का में करीब आधे घंटे की बरसात के दौरान शहर की गलियां और नालियां पानी से भर गई l वहीं स्थानीय लोगों ने गर्मी से राहत ली। गंदा पानी भी बरसाती पानी में मिलकर सड़कों पर बहने लगा है। जो कई बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *