अबोहर में बारिश से भीगी गेहूं-सरसों की ढेरियां:मंडी में पानी निकालते नजर आए किसान; उठान नहीं होने से हुई परेशानी

अबोहर में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनाज मंडी में खुले में रखी गेहूं और सरसों की फसल भीग गई। किसानों ने तुरंत तिरपाल से फसल को ढककर और नुकसान होने से बचाया। अब फसल की बिक्री में एक-दो दिन की देरी होगी। खेतों में खड़ी फसल भी बारिश की चपेट में आ गई है। इससे फसल की कटाई में भी देरी होने की संभावना है। पिछले दो दिनों से बढ़े तापमान के कारण लोग परेशान थे। बारिश के दौरान करीब एक घंटे तक बाजार में कारोबार प्रभावित रहा। शाम को मौसम ठंडा होने के बाद बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है। वे कटाई की योजना बना रहे हैं। लेकिन बारिश से फसल को नुकसान की आशंका है। किसान प्रार्थना कर रहे हैं कि गेहूं की कटाई और बिक्री तक मौसम साफ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *