फाजिल्का के अबोहर में गुरुवार शाम को एक घंटे की तेज बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। बारिश के कारण आनंद नगरी, नानक नगरी, जम्मू बस्ती, धर्म नगरी, पटेल नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। जलभराव की वजह से लोग घरों में फंस गए। बाजार नंबर 11, 12, सरकुलर रोड, नेहरू पार्क रोड और मेजर सुरेंद्र चौक में भी पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। नगर निगम और प्रशासन की आलोचना तहसील परिसर, नगर निगम और सिविल अस्पताल जैसे सरकारी कार्यालय भी जलमग्न हो गए। शहरवासियों ने नगर निगम और प्रशासन की आलोचना की। उनका कहना है कि बारिश के मौसम से पहले सीवरेज की सफाई नहीं कराई गई। इस वजह से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। इन सात फोटो में देखिए बारिश के बाद शहर की हालत…


