फाजिल्का जिले के अबोहर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गांव अमरपुरा में एक बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिले के एसएसपी के आदेश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। दवा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं ड्रग इंस्पेक्टर हरिता बांसल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थाना बहाव वाला पुलिस भी मौजूद थी। जांच में पाया गया कि जनता मेडिकल हॉल के संचालक सतपाल के पास दवा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। टीम ने स्टोर से 16 प्रकार की दवाएं बरामद की। सभी दवाओं को कब्जे में ले लिया गया है। धारा 18सी के तहत कोर्ट में चालान पेश थाना बहाव वाला के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। मामले में धारा 18सी के तहत कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद थी।


