अबोहर में ब्लॉक समिति सदस्य के बेटे को लगी गोली:रिवॉल्वर कमर में बांधते वक्त हुआ फायर, गंभीर हालत में बठिंडा रेफर

अबोहर में हलका बल्लूआना की ढाणी सुच्चा सिंह में ब्लॉक समिति सदस्य दर्शन सिंह के बेटे हरपिंद्र सिंह (25) को घर में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, हरपिंद्र सिंह सीतो चौक स्थित एक पैलेस में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब साढ़े 6 बजे तैयार हो रहा था। इसी दौरान जब उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर कमर में बांधी, तो अचानक गोली चल गई। जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो हरपिंद्र सिंह घायल अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बठिंडा ले गए हैं। परिजनों के मुताबिक, हरपिंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और गांव के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। हरपिंद्र सिंह के पिता दर्शन सिंह ने हाल ही में पंचायत समिति का चुनाव जीता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *