अबोहर में मकान पर कब्जे का आरोप:भाई-भाभी को किया संपत्ति से बेदखल, पिता की मौत के बाद ताला तोड़कर घर में घुसे

फाजिल्का में अबोहर के जसवंत नगर में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। कोमल नामक महिला ने अपनी भाभी रेखा और उसके परिवार पर पैतृक मकान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। कोमल ने इस मामले में डीएसपी को शिकायत दी है। कोमल ने बताया कि उनके पिता डॉ. मंगतराम का 23 जून को निधन हो गया। उनकी मां का देहांत पहले ही 2020 में हो चुका था। परिवार में दो बहनें हैं। उनके भाई विशाल और भाभी रेखा को पिता ने पहले ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। मकान की वारिस बेटी शिकायतकर्ता के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। घर के कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए मकान में ताले लगा दिए गए। कोमल का कहना है कि कानूनी तौर पर वे ही इस मकान की वारिस हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी भाभी रेखा का अपने पति से पिछले 3-4 से कोर्ट केस चल रहा है और वह अपने मायके मे रहती है। लेकिन उसकी नजर अब उसके पिता के मकान पर है और वे इस पर कब्जा करना चाहते हैं। पिता के भोग वाले दिन दी धमकी कोमल ने बताया कि उसके पिता के भोग वाले दिन भी उसकी भाभी और उसके परिजनों ने मकान पर कब्जा करने व उनका जलूस निकालने की धमकियां दी थी। जिसे देखते हुए उन्होंने अबेाहर की सिविल जज के पास केस दायर कर दिया। जिसकी सुनवाई 23 जुलाई है। 19 जुलाई को उसकी भाभी व उसके परिवार के लोगो ने जबरन उसके पिता के मकान को लगाए ताले तोड़ दिए और घर में कब्जा करके बैठ गए। इतना ही नही कीमती सामान निकालकर अपने भाई के हाथों मायके में भेज दिया। जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कैमरों मे कैद है। पीड़िता कोमल ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उसके पिता के मकान पर काबिज लोगो को बाहर निकालकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *