अबोहर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली गोलियां बरामद, अवैध हुक्का परोसने वाला रेस्टोरेंट संचालक भी काबू

फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में नशीली गोलियों की तस्करी और अवैध हुक्का परोसने के मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी वन पुलिस ने मलोट रोड फ्लाईओवर के पास से एक महिला को पकड़ा। गिरफ्तार महिला की पहचान पंजपीर नगर गली नंबर 10 निवासी शीतल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि एक रेस्टोरेंट में बिना परमिट के हुक्का परोसा जा रहा है। इस सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। हरविंदर सुंदर नगरी गली नंबर 12 का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। शीतल पर नशीली गोलियों की तस्करी का और हरविंदर सिंह पर बिना परमिट हुक्का परोसने का आरोप है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *