अबोहर में महिला से लूट:ई-रिक्शा से जा रही थी बाजार, बाइक पर आए 2 बदमाश, नाखून मार सामान छीना

अबोहर में एक महिला कल घर से ई रिक्शा पर बाजार में कही जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो झपटमारों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। महिला ने सिटी वन पुलिस को शिकायत देते हुए दिन दहाड़े हुई इस लूट पर गहरा रोष जताया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रभा रानी पत्नी रविन्द्र कुमार वासी इन्द्रा नगरी गली नंबर 6 ने बताया कि कल दोपहर वह ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर से जैन नगरी किसी काम से जा रही थी। जब वह सरकुलर रोड पर बने एचडीएफसी बैंक के निकट पहुंची तो इसी दौरान एक बाइक नंबर पीबी 7739 पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल झपट लिया। उसने अपना मोबाइल बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जबरन मोबाइल छीन लिया। इस दौरान झपट मार के हाथ के नाखून भी उसके हाथ पर लग गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर उक्त लुटेरे गलियों से होते हुए भाग गए। पीडिता ने बताया कि नंबर स्विच आफ जा रहा था। इस मोबाइल में उसका जरूरी डाटा और फोन नंबर थे। उसने पुलिस प्रशासन से झपटमारों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *