अबोहर में मिस्त्री ने की सुसाइड की कोशिश:लोगों ने नहर में कूदने से रोका; पारिवारिक कलह से था परेशान

फाजिल्का के अबोहर में एक मिस्त्री ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों ने उसकी जान बचाई और पुलिस को सौंप दिया। सिटी-2 पुलिस उसे अपने साथ ले गई। समिति सदस्य बिट्टू नरूला के अनुसार, उन्होंने एक व्यक्ति को नहर किनारे देखा। सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को नहर में कूदने से रोका। उन्होंने 112 पुलिस को भी सूचित किया। पीड़ित नई अबादी गली नंबर 17 का रहने वाला है और सप्पांवाली में विवाहित है। उसके दो बच्चे हैं। वह मिस्त्री का काम करता है। परिवार ने घर से किया बेदखल ‌‌‌व्यक्ति ने बताया कि परिवार ने उसे घर से बेदखल कर दिया है। न परिवार और न ही ससुराल वाले उसे अपने साथ रखने को तैयार हैं। वर्तमान में वह सप्पांवाली में एक किराए के कमरे में रह रहा है। पत्नी चाहती है कि वह सप्पांवाली में रहकर काम करे। मानसिक तनाव में उठाया कदम जब वह अबोहर में काम करने की बात करता है तो विवाद शुरू हो जाता है। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस और समिति सदस्यों ने उसे समझाया। सिटी-2 पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *