पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के रानी झांसी मार्केट स्थित मनोकामना लाटरी सेंटर में भाग्यशाली ग्राहकों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले तीन महीनों में कई लोगों को यहां से अच्छी रकम जीतने का मौका मिला है। सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि कल दो बड़े इनाम निकले हैं। एक ग्राहक ने 6 रुपए की लाटरी से 45 हजार रुपए जीते। ग्राहकों में उत्साह का माहौल वहीं दूसरे ग्राहक ने राजश्री की 10 रुपए की लाटरी से 35 हजार रुपए का इनाम प्राप्त किया। नागपाल ने कहा कि इससे पहले भी उनकी दुकान से होली बंपर और अन्य लॉटरियों में लाखों रुपए के इनाम निकल चुके हैं। छोटी राशि की लाटरी में बड़े इनाम निकलने से ग्राहकों में उत्साह का माहौल है। संचालक ने लोगों को आमंत्रित किया है कि जो भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, वे मनोकामना लाटरी सेंटर पर आकर इसका लाभ उठा सकते हैं।


