अबोहर में युवक की संदिग्ध मौत:झाड़ियों से शव बरामद, मां को बस में बैठाया था, मामले की जांच जारी

फाजिल्का जिले के अबोहर की जम्मू बस्ती में गैस गोदाम के पीछे झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में बताई जा रही है। सिटी वन पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि जम्मू बस्ती में गैस गोदाम के पीछे झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचकर सिटी वन पुलिस को सूचित किया। नरूला के अनुसार, मृतक के मुंह से झाग जैसा पदार्थ निकल रहा था। क्या नशे की वजह से हुई मौत? मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सूचना मिलने पर एएसआई मोहन लाल भी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान गांव अचाडिकी निवासी खुशप्रीत पुत्र (लगभग 25 वर्ष) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि खुशप्रीत कल अपनी मां के साथ शहर आया था। मां को बस में बैठाने के बाद वह यह कहकर बस से उतर गया था कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा। आज सुबह उसका शव झाड़ियों से बरामद हुआ। कुछ लोगों द्वारा उसकी मौत का कारण नशे को भी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *