अबोहर में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ:बठिंडा में इलाज के दौरान हुई मौत, 2 बच्चों का था पिता

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव वरियामखेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय मजदूर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। विनोद ने शराब के नशे में अपने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बठिंडा में इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजन उसे तुरंत अबोहर सिविल अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा में इलाज के दौरान आज सुबह विनोद ने दम तोड़ दिया। दोपहर में उनका शव अबोहर के मॉर्च्युरी में लाया गया। खुईयां सरवर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव के सरपंच और कांग्रेसी नेता सुधीर भादू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *