अबोहर में युवक पर तलवारों से हमला:विधायक के पैतृक गांव में पुरानी रंजिश, कोर्ट में चल रहा केस

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला किया गया। घटना विधायक चौधरी संदीप जाखड़ के पैतृक गांव पंचकोसी में हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सरपंच के घर पर काम करता है पीड़ित जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक विष्णु (22) ने बताया कि वह गांव के सरपंच के घर पर काम करता है। विष्णु के अनुसार उसके बड़े भाई का गांव के कुछ शराब कारोबारियों से पुराना विवाद चल रहा है। मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा है। पहले भी आरोपी उसके भाई पर हमला कर चुके हैं। दोस्त के साथ जाते समय 3 युवकों ने घेरा घटना के दिन विष्णु सरपंच के घर पेंट का काम करने के बाद एक दोस्त के साथ जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके दोस्त को मामूली रूप से पीटा और विष्णु पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में विष्णु की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसके दोस्त ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से मेडिको लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त हो गई है। जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *