अबोहर में युवक पर धारदार हथियार से हमला:पत्नी-बेटे को अपशब्द कहने का किया विरोध, पड़ोसी के घर गया था घायल

अबोहर के गांव बुर्जमुहार में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पड़ोसी द्वारा पत्नी और बच्चे के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर विरोध करने गए 27 वर्षीय गौरव को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना रविवार देर शाम की है। गांव निवासी गौरव के पड़ोसी प्रिंस ने उसकी पत्नी गीता और डेढ़ साल के बेटे आर्यन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। गौरव जब इसका विरोध करने प्रिंस के घर गया, तो उसने कमरे से कापा (धारदार हथियार) निकाला और गौरव के सिर पर कई वार कर दिए। प्रिंस के परिवार ने भी उसे रोकने की बजाय उसका साथ दिया। सिर में आए 10 टांके, अस्पताल में भर्ती गौरव की पत्नी गीता ने परिजनों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, गौरव के सिर पर 10 टांके लगे हैं। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। लेकिन दोपहर तक पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज नहीं किए। इस कारण परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। घटना के संबंध में प्रिंस और उसके परिवार से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *