अबोहर में युवक पर लाठी-कृपाण से हमला:भाई के सामान का झांसा देकर बस अड्डे बुलाया, नशे में धुत 5 लोगों ने घेरा

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव केरा खेड़ा में एक युवक पर बस अड्डे पर लाठी और कृपाण से हमला किया गया। पीड़ित महेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कल शाम की है। पीड़ित के भाई ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार महेंद्र कुमार को किसी ने फोन कर बताया कि उसके भाई का सामान बस अड्डे पर आया है। जब वह वहां पहुंचा तो कार में सवार 4-5 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग गए। हमलावरों में एक गांव का युवक पीड़ित के भाई शंकर लाल ने बताया कि हमलावरों में एक युवक गांव का था। बाकी 4 युवक अज्ञात थे और नशे में थे। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वे आपात स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं। अस्पताल से एमएलआर रिपोर्ट मिलते ही पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर जांच शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *