अबोहर में युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार:बर्गर की रेहड़ी लगाकर करता था सप्लाई, पुलिस को देख घबराया

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमनदीप उर्फ अमन बर्गर की रेहड़ी चलाता था और इसी की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। यह कार्रवाई थाना बहाववाला पुलिस ने सीतो गुन्नों गांव में की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमनदीप बर्गर बेचने के साथ-साथ नशीले पदार्थों की बिक्री भी कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी रेहड़ी पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेगी कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। जांच में सामने आया कि कम उम्र में ही जल्दी अमीर बनने की लालसा में उसने नशीले पदार्थों का कारोबार शुरू कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *