अबोहर में राजस्थान के दो नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक से भागने की कोशिश में फिसले, प्लास्टिक लिफाफे में मिली अफीम

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में थाना बहाव वाला पुलिस ने राजस्थान के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। खैरपुर लिंक रोड पर गश्त कर रही थी टीम जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार बलवीर सिंह की टीम गांव सीतो गुन्नो से खैरपुर लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान खैरपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। वे बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग में रखे प्लास्टिक लिफाफे से 500 ग्राम अफीम मिली। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीकानेर के लूणकर्णसर तहसील के गांव खुखराना के शंकर लाल और श्रीगंगानगर के गद्दरखेड़ा के विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां करनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *