पंजाब के फाजिल्का जिले के मलोट से अबोहर रेलवे मार्ग पर एक गंभीर मामला सामने आया है। रेलवे लाइन के किनारे करीब आधा दर्जन मृत गोवंश मिले हैं। घटना ने क्षेत्र में चिंता की लहर पैदा कर दी है। वहीं बजरंग दल में इस घटना को लेकर रोष देखा गया। यात्री ने वीडियो बनाकर किया वायरल जानकारी के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब एक यात्री ने मलोट रेलवे स्टेशन के पास से दुर्गंध आने की शिकायत की। यात्री ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें 4-5 मृत पशु दिखाई दे रहे थे। बजरंग दल ने रेलवे अधिकारी से किया संपर्क बजरंग दल हिंदुस्तान के नगर प्रधान राहुल भारद्वाज ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्थानीय रेलवे अधिकारी प्रदीप शर्मा से संपर्क किया। अधिकारी का कहना है कि जहां मृत पशु पड़े हैं, वह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। रेलवे प्रशासन को दी चेतावनी भारद्वाज ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे प्रशासन मृत पशुओं का उचित निपटान नहीं करता है, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार स्वयं इन मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने इस मामले को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी कही है।


