अबोहर में रेलवे लाइन के पास लगी आग:तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली, रोड धंसी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंसी

फाजिल्का के अबोहर में गौशाला रोड के पास रेलवे विभाग की जमीन पर उगी झाड़ियों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। इसकी राख दूर-दूर तक उड़ती रही। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर अफसर बरिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गौशाला रोड गली नंबर 19 के नुक्कड़ पर पानी की पाइप लीकेज से सड़क धंस गई थी। इस वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पिछला पहिया फंस गया। कर्मचारियों ने वहीं से लंबी पाइप के जरिए आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल था। स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि इस जगह पर उगे सरकंडों और झाड़ फूस को हटाया जाए। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *