अबोहर में व्यक्ति ने की आत्महत्या:लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी, सिर के आर-पार निकली; विदेश में रहता है परिवार

अबोहर के गांव बजीतपुर भोमा में 37 वर्षीय युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान संदीप बराड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप के परिवार के अन्य सदस्य विदेश में रहते हैं। साल 2016 में उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। सिर के आर-पार हो गई गोली वर्तमान में संदीप अपनी मां के साथ गांव में रह रहा था। शुकवार शाम करीब 6:30 बजे उसने अपने घर में ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार हो गई थी।आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *