अबोहर में व्यापारी का अंतिम संस्कार:पंजाब भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, राजा वडिंग बोले- सरकार गैंगस्टर राज खत्म करने में विफल

फाजिल्का के अबोहर में न्यू वियरवेल के संचालक संजय वर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह करीब 10 बजे इंदिरा नगरी की शिवपुरी में में हुआ। अंतिम संस्कार में पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अबोहर विधायक संदीप जाखड़, पूर्व विधायक देवेंदर सिंह घुबाया, प्रकाश सिंह भट्टी व महेंदर रिणवां, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरूण नारंग, अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी मान, सुरेश सतीजा व हरविंदर सिंह हैरी शामिल हुए। अंतिम क्रिया के दौरान संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा ने रोते हुए स्वरों में मोदी सरकार से जवाब मांगा कि आखिर वे गैंगस्टरों को क्यों कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। देशभर में उनको पनाह दे रहे हैं। उन्होंंने कहा कि इतना टैक्स अदा करने के बाद भी देश में व्यापारियों की कोई सुरक्षा नहीं है। उन्होंनें सभी राजनेताओं से उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की, ताकि उनके भाई की आत्मा को शांति मिल सके। AAP- भाजपा गैंगस्टर राज को खत्म करने में विफल : राजा वडिंग इस मैके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें गैंगस्टर राज को खत्म करने मेंं पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंंने कहा कि राज्य में बढ़ रही गैंगवार की घटनाओं के लिए सीएम भगवंत मान जिम्मेवार है और वे नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मोदी जी विदेशों में जाकर बडे़- बडे़ नेताओं से संपर्क में रहते हैं तो वे अमेरिका और कनाडा में छुपे बडे़ गैंगस्टरों को देश को सौंपने और उन पर कार्रवाई की मांग क्यों नहीं उठाते। गोली मारकर की गई थी हत्या बता दें कि, अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियरवेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाश एक बाइक छीनकर भाग गए। इस घटना के CCTV फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में बदमाश हत्या से पहले शोरूम के पास एक रेहड़ी के पीछे छुपकर पिस्टल लोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे फुटेज में वे हत्या के बाद कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर, एक कार में फरार होते हुए दिख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *