अबोहर में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे पर लगी:तार और मीटर जले, लोग बोले-कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं

फाजिल्का जिले में अबोहर की नई आबादी में बुधवार की देर शाम एक बिजली के खंभे पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना गली नंबर 17 की है। इस घटना में बिजली के तार और मीटर जल गए। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद शॉर्ट सर्किट से आग की लपटें तेजी से फैलीं। इससे आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय निवासी विपिन शर्मा और अन्य लोगों ने बताया कि इस खंभे पर तारों का जखीरा बना हुआ था। उन्होंने इस समस्या के बारे में बिजली विभाग को कई बार सूचित किया था। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया और बिजली आपूर्ति को सामान्य किया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *