फाजिल्का में अबोहर नगर निगम ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम के सहायक कमिश्नर और एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। शनिवार को बस स्टैंड और मलोट रोड पर गड्ढों में बजरी भरी गई। अगले एक-दो दिनों में इन पर लुक डालकर कवर किया जाएगा। नगर निगम में प्रस्ताव पास होने के बाद 15 लाख रुपए की लागत से शहर की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। पिछले साढ़े तीन साल से पंजाब सरकार ने शहर के विकास के लिए कोई धनराशि जारी नहीं की है। नगर निगम ने अपने स्तर पर कर रही काम नगर निगम ने अपने स्तर पर 15 लाख रुपए का प्रबंध कर यह काम शुरू किया है। अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ कई बार विधानसभा में विकास कार्यों के लिए ग्रांट की मांग कर चुके हैं। उम्मीद है कि पंजाब सरकार जल्द ही विधायकों को 5 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी करेगी। इससे शहर में रुके हुए विकास कार्य पूरे हो सकेंगे।


