अबोहर में सड़क के गड्ढों से पलटा ई-रिक्शा:ड्राइवर घायल, राहगीरों ने बचाया, फरीदकोट रेफर

अबोहर में ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढों की वजह से पलट गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ई-रिक्शा ड्राइवर इंद्रा नगरी से सवारियों को उतारने के बाद वापस लौट रहा था। घायल ड्राइवर की पहचान नई आबादी के रहने वाले 30 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है। घटना सुबह के समय की है, जब वह रेलवे लाइन के समानांतर चलने वाले मार्ग से वापस आ रहा था। सड़क पर मौजूद गड्ढों की वजह से अचानक उसका ई-रिक्शा पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए ओम प्रकाश को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला और स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *