अबोहर में स्कूल के चौकीदार पर हमला:3 लुटेरों ने बेसबॉल से पीटा, मोबाइल छीना; ड्यूटी पर जा रहे थे

फाजिल्का के अबोहर में नीचे एक स्कूल चौकीदार पर तीन लुटेरों ने हमला कर दिया। घटना 2 जुलाई की शाम 8 बजे सीतो रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। कैलाश नगर के रहने वाले सुनील कुमार अजम्पशन स्कूल में चौकीदार हैं। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। ओवरब्रिज के नीचे वॉशरूम के लिए रुके। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। हमलावरों ने सुनील का मोबाइल छीन लिया। फिर उनका पर्स लूटने की कोशिश की। सुनील ने पर्स बचाने की कोशिश की। इस दौरान लुटेरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इसी समय वहां से दो बाइक सवार गुजरे। लुटेरे सुनील को घायल कर मौके से भाग गए। राहगीरों ने घायल सुनील को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लूट की सूचना मिलते ही सिटी-2 के एएसआई सुखमंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सुनील के बयान दर्ज किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *