अबोहर में 3 बच्चों के पिता की मौत:पेड़ से लटका मिला शव, एक दिन पहले साथी संग निकला था

फाजिल्का के अबोहर में आज एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान झुमियांवाली गांव निवासी भूप सिंह (32) के रूप में हुई है। उसका शव अजीत नगर में एक टिब्बे पर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। वह अनाज मंडी में काम करता था। भूप सिंह तीन बच्चों का पिता था। मृतक के चचेरे भाई राधे श्याम ने बताया कि भूप सिंह कल रात को गांव के ही बंटी नामक युवक के साथ गया था। वह सुबह तक घर नहीं लौटा। घटनास्थल से उसकी बाइक और मोबाइल भी गायब हैं। आसपास के लोगों ने शव देखा तो परिजनों और सिटी वन पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी परमजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू और मोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *