फाजिल्का जिले के अबोहर क्षेत्र में एक व्यक्ति आवारा पशु से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप (करीब 40 वर्ष) पुत्र डोगर राम के रूप में हुई है। यह हादसा करीब 20 दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक कुलदीप झोरडखेड़ा से बहादुरखेड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक आवारा पशु सामने आ गए, जिससे उसकी बाइक उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कुलदीप सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। शाम के समय हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण कुलदीप को बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4 बच्चों का पिता था कुलदीप कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अबोहर की मोर्चरी में रखवाया गया। कुलदीप 4 बच्चों का पिता था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।


